परमेश्वर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 जून 2019

28 मई के झाओयुआन मामले में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुकदमे के पीछे किस तरह का षडयंत्र था?


28 मई के झाओयुआन मामले में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुकदमे के पीछे किस तरह का षडयंत्र था?

      
       झेंग वेगुओ (शहरी संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के मंत्री): सीसीपी सरकार सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को इस तरह से दबाती और दोषी ठहराती है लेकिन तुम्हें लगता है कि वे सब झूठे और बेबुनियाद इल्ज़ाम हैं। तो मैं तुमसे पूछता हूँ, कि तुम मई 28 के शेंडोंग के झाओयुआन मामले के बारे में क्या कहोगे जिसने देश और पूरी दुनिया को हिला दिया था? आखिरकार इस मामले की सुनवाई खुले न्यायालय में हुई थी! शेंडोंग के झाओयुआन मामले की घटना के बाद, सरकार ने गृह कलीसियाओं पर कार्रवाई तेज़ कर दी है, जिसके लिए सशस्त्र पुलिस बलों तक का उपयोग कर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के सदस्यों पर कार्रवाई करने के लिए एक जबर्दस्त चंहुमुखी खोज-और-गिरफ्तारी का अभियान छेड़ा।

शुक्रवार, 31 मई 2019

Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?


Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?

ली मिंगदाओ एक गृह-कलीसिया में प्रचारक है। वह बरसों से प्रभु में विश्वास रखता आ रहा है, और उसने हमेशा पौलुस की मिसाल का अनुसरण करते हुए प्रचार और कार्य किया है, कष्ट उठाए हैं और कीमत अदा की है। उसका मानना है, "अगर कोई मेहनत और कार्य करता है तो वह स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है, पुरस्कृत हो सकता है और मुकुट हासिल कर सकता है।" लेकिन अपने सहकर्मियों से मिलने पर, भाई झांग इस नज़रिये पर संदेह व्यक्त करता है। ली मिंगदाओ आश्वस्त नहीं होता और घर लौट आता है, और बाइबल को अच्छी तरह देख लेने के बाद, वह भाई झांग से गर्मागर्म बहस करता है...

मंगलवार, 28 मई 2019

Hindi Christian Song | राज्य गान (I) दुनिया में राज्य का अवतरण हुआ है | Kingdom of Christ Has Come


Hindi Christian Song | राज्य गान (I) दुनिया में राज्य का अवतरण हुआ है | The Kingdom of Christ Has Come


परमेश्वर का राज्य धरती पर आ चुका है; 
परमेश्वर का व्यक्तित्व पूर्ण है समृद्ध है।
कौन है जो शांत रहे और आनंद ना करे?
कौन है जो शांत रहे और नाच ना करे?
ओह सिय्योन, परमेश्वर के गुणगान के लिये, अपनी विजय-पताका उठाओ।
जग में उसका पवित्र नाम फैलाने के लिये, अपना विजय-गीत गाओ। 
अनगिनत लोग ख़ुशी से परमेश्वर का यश-गान करते हैं,
अनगिनत आवाज़ें उसके नाम की प्रशंसा करती हैं।
वे उसके अद्भुत कर्मों को देखते हैं।
अब उसका राज्य धरती पर आ चुका है।

धरती की सब चीज़ो, ख़ुद को निर्मल करो;
आओ और परमेश्वर को भेंट चढ़ाओ।
सितारो, आसमां में अपने घरौंदों में लौट जाओ,
ऊपर आसमानों में परमेश्वर की शक्ति दिखाओ।
धरती पर आवाज़ें उठती हैं और गाती हैं,
परमेश्वर के लिये अपना असीम प्रेम और अनंत आदर बरसाती हैं।

शुक्रवार, 24 मई 2019

जो नये काम को स्वीकारते हैं वो धन्य हैं

भजन के आॅडियो, पवित्र आत्मा, परमेश्वर, परमेश्वर का कार्य, आशीषें



जो नये काम को स्वीकारते हैं वो धन्य हैं


I
धन्य हैं जो नए कार्य को करते हैं स्वीकार।
धन्य हैं जो नए कार्य को करते हैं स्वीकार।
धन्य हैं वो सब जो करते हैं पालन, पवित्र आत्मा के आज के कथनों का।
नहीं फ़र्क पड़ता कि वे कैसे हुआ करते थे,
या पवित्र आत्मा उनमें कैसे काम किया करता था--
धन्य हैं वे ज़्यादा सबसे, जिन्होंने पा लिया है नवीनतम कार्य।
आह ... आह ...
धन्य हैं वे ज़्यादा सबसे, जिन्होंने पा लिया है नवीनतम कार्य,
और जो नाकाम हैं नवीनतम कार्य का, पालन कर पाने में, हटा दिए गए हैं।
II
परमेश्वर चाहता है उन्हें, जो कर पाते हैं नई रोशनी को स्वीकार,
और चाहता है उन्हें, जो करते हैं नवीनतम कार्य को स्वीकार।
वो कर पाते हैं खोज पवित्र आत्मा के काम की
और समझ पाते हैं नई चीज़ों को,
और कर पाते हैं दरकिनार पुरानी धारणा को,
और करते हैं पालन आज, परमेश्वर के काम का।

मंगलवार, 21 मई 2019

परमेश्वर सम्पूर्ण सृष्टि का प्रभु है

अंतिम दिनों के मसीह के कथन, परमेश्वर, प्रभु यीशु की वापसी, परमेश्वर के शासन

परमेश्वर सम्पूर्ण सृष्टि का प्रभु है


पिछले दो युगों के कार्यों में से एक चरण का कार्य इस्राएल में सम्पन्न हुआ; दूसरा यहूदिया में हुआ। सामान्य तौर पर कहा जाए तो, इस कार्य के किसी भी चरण ने इस्राएल को नहीं छोड़ा; कार्य के ये वे चरण थे जो आरंभ में चुने गए लोगों के बीच किए गए थे। इस प्रकार, इस्राएलियों के दृष्टिकोण से, यहोवा परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है। यहूदिया में यीशु के कार्य के कारण और सूली पर चढ़ाए जाने के उसके कार्य की पूर्णता के कारण, यहूदियों के दृष्टिकोण से, यीशु यहूदियों का मुक्तिदाता है। वह केवल यहूदियों का राजा है, अन्य लोगों का राजा नहीं है; वह अंग्रेजों को छुटकारा देने वाला प्रभु नहीं है, न ही अमरीका के लोगों को छुटकारा देने वाला प्रभु है, बल्कि वह ऐसा प्रभु है जो इस्राएलियों को छुटकारा देता, और इस्राएल में ये यहूदी हैं जिन्हें वह छुटकारा देता है। वास्तव में, परमेश्वर सभी चीज़ों का स्वामी है। वह सम्पूर्ण सृष्टि का परमेश्वर है। वह न केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है, और वह न केवल यहूदियों का परमेश्वर है; बल्कि वह सम्पूर्ण सृष्टि का परमेश्वर है।

शनिवार, 18 मई 2019

सहस्राब्दि राज्य आ चुका है

अंतिम दिनों के मसीह के कथन, उद्धार, परमेश्वर, परमेश्वर का वचन, वचन, सुसमाचार


सहस्राब्दि राज्य आ चुका है


क्या तुम लोगों ने देखा है कि इस समूह के लोगों में परमेश्वर कौन सा कार्य पूर्ण करेगा? परमेश्वर ने कहा, कि यहाँ तक कि सहस्राब्दि राज्य में भी लोगों को उसके कथनों का पालन अवश्य करना चाहिए, और भविष्य में परमेश्वर के कथन अंततोगत्वा मनुष्य के जीवन को कनान के उत्तम देश में सीधे तौर पर मार्गदर्शन करेगा। जब मूसा जंगल में था, तो परमेश्वर ने सीधे तौर पर उसे निर्देश दिया और उससे बातचीत की। स्वर्ग से परमेश्वर ने लोगों के आनन्द के लिए भोजन, पानी और मन्ना भेजा, और आज भी ऐसा ही हैः परमेश्वर ने लोगों के आनन्द के लिए व्यक्तिगत रूप से खाने और पीने की चीजें भिजवाई, और लोगों को ताड़ना देने के लिए व्यक्तिगत तौर पर श्राप भेजा। और इसलिए उसके कार्य का प्रत्येक कदम व्यक्तिगत तौर पर परमेश्वर के द्वारा ही उठाया जाता है। आज, लोग तथ्यों के घटने की लालसा करते हैं, वे चिह्नों और चमत्कारों को देखने की कोशिश करते हैं, और यह सम्भव है कि इस प्रकार से सभी लोग छोड़ दिए जाएँगे, क्योंकि परमेश्वर का कार्य तेजी से वास्तविक होता जा रहा है।

गुरुवार, 16 मई 2019

तुम्हें पता होना चाहिए कि व्यावहारिक परमेश्वर ही स्वयं परमेश्वर है

अंतिम दिनों के मसीह के कथन, व्यावहारिक परमेश्वर, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर


तुम्हें पता होना चाहिए कि व्यावहारिक परमेश्वर ही स्वयं परमेश्वर है

तुम्हें व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में क्या पता होना चाहिए? आत्मा, व्यक्तित्व और वचन मिलकर ही स्वयं व्यावहारिक परमेश्वर को बनाते हैं; और यही स्वयं व्यावहारिक परमेश्वर का वास्तविक अर्थ है। यदि तू सिर्फ़ व्यक्तित्व के बारे में जानता है, यदि तू उसकी आदतों, और उसकी शख्सियत के बारे में जानता है, लेकिन तू आत्मा के कार्य या देह में आत्मा के कार्य के बारे में कुछ नहीं जानता है, और व्यावहारिक परमेश्वर में परमेश्वर के आत्मा के कार्य के बारे में कुछ भी जाने बिना, सिर्फ़ आत्मा और वचन पर ध्यान देता है, और केवल आत्मा के सामने प्रार्थना करता है, तो यह साबित करता है कि तुझे व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है। व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में ज्ञान में उसके वचनों को जानना और अनुभव करना, और उन नियमों और सिद्धांतों को समझना जिनके द्वारा पवित्र आत्मा कार्य करता है, और परमेश्वर के आत्मा द्वारा देह में कार्य करने के तरीके को समझना शामिल है।

बुधवार, 15 मई 2019

सबकुछ परमेश्वर के हाथ में है

भजन के आॅडियो, परमेश्वर, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर को जानना



सबकुछ परमेश्वर के हाथ में है

I
एक बार परमेश्वर ने ऐसा कहा था:
परमेश्वर जो कहता उसके मायने हैं, होकर रहेगा,
कोई भी उसे बदल नहीं सकता।
वचन चाहे पहले कहे हों या आगे कहे जायेंगे,
कोई अंतर नहीं है, वो पूरे होकर रहेंगे, ताकि देख सके हर कोई
हर चीज़ जगत की तय करता है परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर।
परमेश्वर के हाथों में क्या नहीं है?
जो कहता है परमेश्वर होता वही है, वो होकर रहेगा।
परमेश्वर की चाहत को कौन बदल सकता है?
परमेश्वर की योजना को बढ़ने से कौन रोक सकता है?
हर समय परमेश्वर काम में लगा है। सबकुछ परमेश्वर के हाथ में है।
ताकि देख सके हर कोई
हर चीज़ जगत की तय करता है परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर।

रविवार, 12 मई 2019

प्रस्तावना

अंतिम दिनों के मसीह के कथन, परमेश्वर, परमेश्वर का वचन, पवित्र आत्मा


प्रस्तावना

यद्यपि बहुत से लोग परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, किंतु बहुत कम लोग समझते हैं कि परमेश्वर पर विश्वास करने का अर्थ क्या है, और परमेश्वर के मन के अनुरूप बनने के लिये उन्हें क्या करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि यद्यपि लोग "परमेश्वर" शब्द और "परमेश्वर का कार्य" जैसे वाक्यांश से परिचित हैं, किंतु वे परमेश्वर को नहीं जानते हैं, और उससे भी कम वे उसके कार्य को जानते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि तब वे सभी जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं, वे दुविधायुक्त विश्वास रखते हैं। लोग परमेश्वर पर विश्वास करने को गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि परमेश्वर पर विश्वास करना उनके लिये अत्यधिक अनजाना और अजीब है। इस प्रकार, वे परमेश्वर की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरते हैं।

शनिवार, 11 मई 2019

परमेश्वर के वचनों का एक भजनप्रकट हुए परमेश्वर जग के पूरब में महिमा लेकर

उद्धारपरमेश्वर का प्रेम, परमेश्वर, भजन के आॅडियो, सर्वशक्तिमान परमेश्वर



परमेश्वर के वचनों का एक भजन प्रकट हुए परमेश्वर जग के पूरब में महिमा लेकर
I
काम कर रहे हैं परमेश्वर अखिल विश्व में।
पूरब में जो शोर गरजता, शिथिल न होता है,
हिला रहा है सभी पंथ, सम्प्रदायों को।
ये परमेश्वर की वाणी जो, वर्तमान में ले आई है सबको।
प्रकट हुए परमेश्वर जग के पूरब में महिमा लेकर।
प्रकट हुए परमेश्वर जग के पूरब में महिमा लेकर।
II
उसकी वाणी में सारे अधीन हो जायेंगे।
इस धारा में आकर वे नतमस्तक हो जायेंगे।
इस धरती की महिमा प्रभु ने, बहुत पहले ही वापस ले ली।
पूरब से उसने वो महिमा फिर से लौटाई है।
प्रकट हुए परमेश्वर जग के पूरब में महिमा लेकर।
प्रकट हुए परमेश्वर जग के पूरब में महिमा लेकर।

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर ने किया है अपने पूर्ण स्वभाव को मनुष्य के सामने प्रकट


Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर ने किया है अपने पूर्ण स्वभाव को मनुष्य के सामने प्रकट


परमेश्वर ने किया है अपने पूर्ण स्वभाव को मनुष्य के सामने प्रकट
परमेश्वर के आत्मा ने किए महान काम जब से बनाई गई यह दुनिया।
विभिन्न देशों में, विभिन्न युगों में, 
उसने किए हैं विभिन्न कार्य।
हर युग के लोग देखते हैं उसके विभिन्न स्वभाव
जो होते हैं प्राकृतिक रूप से प्रकट सभी लोगों के देखने के लिए 
और नज़र आते हैं उसके विभिन्न कार्यों में।
वो है परमेश्वर, दया से भरपूर, स्नेह भरी करूणा से भरपूर।

रविवार, 27 जनवरी 2019

अंतिम दिनों के मसीह के कथन "स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II)" (भाग एक)


अंतिम दिनों के मसीह के कथन "स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II)" (भाग एक)

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "यह इसलिए है कि लोग गलत स्वभाव के मध्य जीते और एक बुरे और गंदे जगत में रहते हैं। वे जो कुछ देखते हैं, वे जो कुछ छूते हैं, वे जो कुछ अनुभव करते हैं, वह शैतान की बुराई और शैतान का भ्रष्टाचार है, साथ ही साथ कुचक्र,अंतर्कलह और युद्ध होते हैं, जो उन लोगों के बीच होते हैं जो शैतान के प्रभाव में होते हैं। इसी कारण, जब कभी परमेश्वर लोगों के मध्य में अपना कार्य करते हैं, या जब कभी परमेश्वर लोगों से बात करते हैं और उनके द्वारा अपना स्वभाव और तत्व लोगों पर प्रदर्शित किया जाता है, तब लोग यह देख पाने या ग्रहण करने के योग्य नहीं होते कि पवित्रता क्या है।

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

"परमेश्वर का सार सर्वशक्तिमान और व्यवहारिक है"


New Hindi Christian Song 2018 | "परमेश्वर का सार सर्वशक्तिमान और व्यवहारिक है"

परमेश्वर अपने काम व्यवहारिक रूप से करता है,
वह अपने स्वभाव और स्वरूप को व्यक्त करता है।
परमेश्वर जो काम कर सकता है वह मानव के लिए असंभव है। 
यह वह जगह है जहां परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता अस्तित्व में है।
वह स्वयं द्वारा काम करता है।
यह वह जगह है जहां उसकी व्यवहारिकता दिखती है।

सोमवार, 15 अक्टूबर 2018

Hindi Christian Song 2018 | "परमेश्वर मूल्यवान मानता है उनको जो उसकी सुनते और उसका आदेश मानते हैं"



Hindi Christian Song 2018 | "परमेश्वर मूल्यवान मानता है उनको जो उसकी सुनते और उसका आदेश मानते हैं"


परमेश्वर को नहीं फर्क पड़ता हो मनुष्य नम्र या महान।
जब तक वह सुनता है परमेश्वर की,
मानता है परमेश्वर के आदेश और जो सौंपता है परमेश्वर,
जुड़ा रहता है उसके कार्य, उसकी योजना और उसकी इच्छा से,
जिससे कि उसकी इच्छा और योजना बढ़ सकें बिना अड़चन के,
ऐसे कार्य हैं योग्य, योग्य परमेश्वर की स्मृति के,
और हैं योग्य प्राप्ति के, प्राप्ति उसके आशीष की।

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018

अंतिम दिनों के मसीह के कथन "परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II" (भाग पांच)


अंतिम दिनों के मसीह के कथन "परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II" (भाग पांच)

इस वीडियो में परमेश्वर के वचन "वचन देह में प्रकट होता है" पुस्तक से हैं। इस वीडियो की सामग्री:
अय्यूब के विषय में
हम अय्यूब के दैनिक जीवन में खराई, सीधाई, परमेश्वर का भय, और बुराई से दूरी को देखते हैं
अय्यूब की परीक्षाओं के दौरान उसकी मानवता का प्रकटीकरण (अय्यूब की परीक्षाओं के दौरान उसकी खराई, सीधाई, परमेश्वर का भय, और बुराई से दूर रहने समझना)
अय्यूब की वैचारिक शक्ति
अय्यूब का असली चेहरा: सच्चा, शुद्ध, और बिना किसी असत्य का

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "पतरस ने यीशु को कैसे जाना"


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "पतरस ने यीशु को कैसे जाना"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "तुम लोगों को उस मार्ग के बारे में स्पष्ट होना चाहिए जिस पर तुम लोग चलते हो; तुम लोगों को उस मार्ग के बारे में जिसे तुम भविष्य में लोगे, और इस बारे में कि यह क्या है जिसे परमेश्वर पूर्ण बनाएगा, और तुम्हें क्या सौंपा गया है, स्पष्ट होना चाहिए। एक दिन, शायद, तुम लोगों की परीक्षा ली जाएगी, और तब यदि तुम लोग पतरस के अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त करने में समर्थ होगे, तो यह इस बात को दर्शाएगा कि तुम लोग वास्तव में पतरस के मार्ग पर चल रहे हो।

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

मसीह के कथन "स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है I परमेश्वर का अधिकार (I)" (भाग चार के क्रम में)


अंतिम दिनों के मसीह के कथन "स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है I परमेश्वर का अधिकार (I)" (भाग चार के क्रम में)

इस वीडियो में परमेश्वर के वचन "वचन देह में प्रकट होता है" पुस्तक से हैं। इस वीडियो की सामग्री: 

सृष्टिकर्ता के अधिकार को समय, स्थान, या भूगोल द्वारा विवश नहीं किया जा सकता है, और न ही उसके अधिकारों का मूल्यांकन किया जा सकता है

सभी चीज़ों व प्राणियों के ऊपर सृष्टिकर्ता के नियन्त्रण और प्रभुत्व की सच्चाई सृष्टिकर्ता के अधिकार के सच्चे अस्तित्व के विषय में बोलते हैं

Hindi Christian Song | "अंत के दिनों में न्याय का कार्य है युग को समाप्त करना" | God's Salvation


Hindi Christian Song | "अंत के दिनों में न्याय का कार्य है युग को समाप्त करना" | God's Salvation

चूँकि हो तुम एक नागरिक परमेश्वर के घराने के,
चूँकि हो तुम निष्ठावान परमेश्वर के राज्य में,
फिर जो कुछ भी तुम करते
हो उसे जरूर खरा उतरना चाहिए परमेश्वर के मानकों पर,
उन मानकों पर उतरे खरा जो हैं अपेक्षित परमेश्वर द्वारा।

रविवार, 30 सितंबर 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य और मनुष्य का काम" (भाग एक)


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य और मनुष्य का काम" (भाग एक)

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "जो कुछ मनुष्य देखता, अनुभव करता, और कल्पना कर सकता है उसे वह अभिव्यक्त करता है। भले ही ये सिद्धान्त या धारणाएं हों, इन सभी तक मनुष्य की सोच पहुंच सकती है। मनुष्य के कार्य के आकार की परवाह किए बगैर, यह मनुष्य के अनुभव के दायरे, जो मनुष्य देखता है, या जिसकी मनुष्य कल्पना या जिसका विचार कर सकता है उनसे बढ़कर नहीं हो सकता है।

जोखिम भरा है मार्ग स्वर्ग के राज्य का


Hindi Christian Movie Trailer | God Is My Rock and Salvation | "जोखिम भरा है मार्ग स्वर्ग के राज्य का"

चॉन्ग शीन चीन की मुख्यभूमि की किसी गृह कलीसिया के एक उपदेशक हैं। वे अनेक वर्षों से प्रभु के विश्वासी रहे हैं और सीसीपी द्वारा हमेशा गिरफ्तारी और उत्पीड़न का शिकार रहे हैं। सीसीपी के प्रति उनकी घृणा बहुत गहरी है, और एक अरसे से वे यह साफ़ देखते आये हैं कि सीसीपी एक शैतानी शासन है, जो परमेश्वर के विरोध में खड़ी है। हाल के वर्षों में, उन्होंने सीसीपी सरकार और धार्मिक समुदाय द्वारा चमकती पूर्वी बिजली की कलीसिया की अंधाधुंध निंदा, गिरफ्तारियां, और उत्पीड़न देखा है।

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...