Hindi Christian Song | राज्य गान (I) दुनिया में राज्य का अवतरण हुआ है | The Kingdom of Christ Has Come
परमेश्वर का राज्य धरती पर आ चुका है;
परमेश्वर का व्यक्तित्व पूर्ण है समृद्ध है।
कौन है जो शांत रहे और आनंद ना करे?
कौन है जो शांत रहे और नाच ना करे?
ओह सिय्योन, परमेश्वर के गुणगान के लिये, अपनी विजय-पताका उठाओ।
जग में उसका पवित्र नाम फैलाने के लिये, अपना विजय-गीत गाओ।
अनगिनत लोग ख़ुशी से परमेश्वर का यश-गान करते हैं,
अनगिनत आवाज़ें उसके नाम की प्रशंसा करती हैं।
वे उसके अद्भुत कर्मों को देखते हैं।
अब उसका राज्य धरती पर आ चुका है।
धरती की सब चीज़ो, ख़ुद को निर्मल करो;
आओ और परमेश्वर को भेंट चढ़ाओ।
सितारो, आसमां में अपने घरौंदों में लौट जाओ,
ऊपर आसमानों में परमेश्वर की शक्ति दिखाओ।
धरती पर आवाज़ें उठती हैं और गाती हैं,
परमेश्वर के लिये अपना असीम प्रेम और अनंत आदर बरसाती हैं।