परमेश्वर के वचन के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर के वचन के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 मई 2019

Hindi Christian Song | प्रभु यीशु का अनुकरण करो | Lord Jesus Is Our Beloved


Hindi Christian Song | प्रभु यीशु का अनुकरण करो | Lord Jesus Is Our Beloved 


पूरा किया परमेश्वर के आदेश को यीशु ने,
हर इंसान के छुटकारे के काम को,
क्योंकि उसने परमेश्वर की इच्छा की परवाह की,
इसमें न उसका स्वार्थ था, न योजना थी।
परमेश्वर की योजना को केंद्र में रखा उसने।
स्वर्गिक पिता की इच्छा की खोज करते हुए,
प्रार्थना की स्वर्गिक पिता से उसने।
उसने खोज की, और प्रार्थना की सदा।
गर यीशु की तरह, परवाह करो परमेश्वर की तुम सभी,
और मोड़ लो मुँह देह-सुख से तुम,
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।

प्रार्थना की उसने, "हे परमपिता परमेश्वर!
अपनी इच्छा को पूरा कर।
मेरे इरादों के मुताबिक नहीं,
योजना पूरी हो तेरी तू ऐसे काम कर।
तू उस कमज़ोर इंसान की परवाह न कर,
जो चींटी की तरह है तेरे हाथों में।
है मेरी कामना मैं वो करूँ जो इच्छा है तेरी।
जो तू चाहे वो कर मुझमें।"
गर यीशु की तरह, परवाह करो परमेश्वर की तुम सभी,
और मोड़ लो मुँह देह-सुख से तुम,
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।

मंगलवार, 28 मई 2019

Hindi Christian Song | राज्य गान (I) दुनिया में राज्य का अवतरण हुआ है | Kingdom of Christ Has Come


Hindi Christian Song | राज्य गान (I) दुनिया में राज्य का अवतरण हुआ है | The Kingdom of Christ Has Come


परमेश्वर का राज्य धरती पर आ चुका है; 
परमेश्वर का व्यक्तित्व पूर्ण है समृद्ध है।
कौन है जो शांत रहे और आनंद ना करे?
कौन है जो शांत रहे और नाच ना करे?
ओह सिय्योन, परमेश्वर के गुणगान के लिये, अपनी विजय-पताका उठाओ।
जग में उसका पवित्र नाम फैलाने के लिये, अपना विजय-गीत गाओ। 
अनगिनत लोग ख़ुशी से परमेश्वर का यश-गान करते हैं,
अनगिनत आवाज़ें उसके नाम की प्रशंसा करती हैं।
वे उसके अद्भुत कर्मों को देखते हैं।
अब उसका राज्य धरती पर आ चुका है।

धरती की सब चीज़ो, ख़ुद को निर्मल करो;
आओ और परमेश्वर को भेंट चढ़ाओ।
सितारो, आसमां में अपने घरौंदों में लौट जाओ,
ऊपर आसमानों में परमेश्वर की शक्ति दिखाओ।
धरती पर आवाज़ें उठती हैं और गाती हैं,
परमेश्वर के लिये अपना असीम प्रेम और अनंत आदर बरसाती हैं।

सोमवार, 27 मई 2019

2019 Best Hindi Christian Song | ख़ामोशी से आता है हमारे मध्य परमेश्वर | New Hind Gospel Song


2019 Best Hindi Christian Song | ख़ामोशी से आता है हमारे मध्य परमेश्वर | New Hind Gospel Song


मौन है परमेश्वर, सामने हमारे कभी प्रकट हुआ नहीं,
फिर भी कार्य उसका कभी रुका नहीं।
नज़र रखता है पूरी धरती पर, नियंत्रित करता है हर चीज़ को।
देखता है इंसान के सभी शब्दों को और काम को।
उसकी योजना के मुताबिक पूरा होता है धीरे-धीरे उसका प्रबंधन।
ख़ामोश, मगर बढ़ते हैं इंसान के करीब उसके कदम।
न्याय-पीठ उसकी तैनात होती है कायनात में,
उसके बाद होता है अवरोहण उसके सिंहासन का हमारे मध्य में, 
उसके सिंहासन का हमारे मध्य में।

रविवार, 26 मई 2019

Hindi Christian Song | कितना अहम है प्यार परमेश्वर का इंसान के लिये | The Meticulous Love of God


Hindi Christian Song | कितना अहम है प्यार परमेश्वर का इंसान के लिये | The Meticulous Love of God


"परमेश्वर का हुक्म आदम के लिये" - बाइबल की तस्वीर ये,
मार्मिक भी है, दिल को भी छूती है।
हालाँकि सिर्फ परमेश्वर और इंसान हैं तस्वीर में,
मगर कितना अंतरंग रिश्ता है दोनों में,
हैरानी भी होती है हमें, अनुराग भी जागता है दिल में।

परमेश्वर का लबालब प्यार मिलता है इंसान को उदारता से,
उसके आसपास ही है प्यार परमेश्वर का, परमेश्वर का।
मासूम, निर्मल, किसी भी बंधन से बेफिक्र इंसान,
रहता है आनंदित परमेश्वर की नज़र में।
परमेश्वर करता है परवाह इंसान की, रहता है इंसान परमेश्वर की देखरेख में।
इंसान के काम सारे, उसके वचन और कर्म सारे,
बंधे हैं परमेश्वर से, जो अलग हो नहीं सकते।

रविवार, 5 मई 2019

New Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर को जानने से ही सच्ची आस्था आती है


New Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर को जानने से ही सच्ची आस्था आती है


परमेश्वर का कार्य है अभी कहने का, 
कोई इशारे नहीं, कोई चमत्कार नहीं।
नहीं है अनुग्रह का युग। परमेश्वर है सामान्य और वास्तविक।
अंतिम दिनों में वो नहीं अलौकिक यीशु,
बल्कि है देहधारी व्यावहारिक परमेश्वर, जो नहीं है इंसान से अलग।
इंसान का परमेश्वर पर है विश्वास परमेश्वर के
अनेक कार्यों, वचनों, और कृत्यों के कारण।

गुरुवार, 2 मई 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर के अंतिम दिनों के काम के परिणाम वचन से मिलते हैं


Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर के अंतिम दिनों के काम के परिणाम वचन से मिलते हैं 

परमेश्वर के अंतिम दिनों के काम का परिणाम वचन से मिलता है। 

वचन से मानव राज़ और पूरे इतिहास में परमेश्वर का काम जान पाता है।
वचन से मानव पवित्र आत्मा का प्रबोधन,
और सदियों बंद रहे राज़ का ज्ञान पाता है।
वचन नबियों और प्रेरितों के काम और कानून को,
जब पूरा किया उन्होंने इसे, बयान करता है।
वचन से मानव परमेश्वर का स्वभाव
और ख़ुद अपना विद्रोही सार जान पाता है। 
परमेश्वर के अंतिम दिनों के काम का परिणाम वचन से मिलता है।

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019

Best Hindi Christian Song | मानवता के लिये बहुत महत्वपूर्ण देहधारी परमेश्वर | Thank God for His Love


Best Hindi Christian Song | मानवता के लिये बहुत महत्वपूर्ण देहधारी परमेश्वर | Thank God for His Love

देहधारी परमेश्वर कर सकता है वो काम, जिसे इंसान कर नहीं सकता,
क्योंकि वैसा नहीं है उसके भीतर का सार, जैसा इंसान का है।
बचा सकता है वो इंसान को, क्योंकि अलग है पहचान उसकी, इन्सान से।
मानवता के लिये बहुत ज़रुरी है ये देह,
क्योंकि मानव है वो, और सबसे बढ़कर परमेश्वर है वो।
क्योंकि जो कर सकता है वो, देह में कोई मामूली इंसान कर नहीं सकता,
बचा सकता है दूषित इंसान को वो, 
जो रहता है इसी धरती पर संग उसके, संग उसके।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | केवल सृष्टिकर्ता मानवता पर दया करता है


Best Hindi Christian Song 2018 | केवल सृष्टिकर्ता मानवता पर दया करता है

मानवता के साथ केवल सृष्टिकर्ता का है दया और प्रेम का अटूट बंधन। 
बस वो ही संजोता अपनी सारी सृष्टि।
उसका हर विचार, होता हमेशा मानवता की भलाई के लिए, 
मानवता की भलाई के लिए।
उनके अस्तित्व से बंधे हैं परमेश्वर के हर जज़्बात।
परमेश्वर के स्वभाव की अभिव्यक्ति, सब कुछ है मानवता के लिए। 
सब कुछ है मानवता के लिए।
सब कुछ है मानवता के लिए।

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर के लोगों के बढ़ने के साथ बड़ा लाल अजगर होता है धराशायी


Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर के लोगों के बढ़ने के साथ बड़ा लाल अजगर होता है धराशायी

जब लोग सारे पूर्ण बन जाएंगे, और देश सारे मसीह के राज्य बन जाएंगे,
तब गूँज उठेंगी सात गर्जनाएं।
आज एक लम्बा डग भरा है उस चरण की ओर।
वक्त है कि बढ़ चलें उस ओर।
यही है परमेश्वर की योजना, पूरी होगी जल्द ही ये योजना, योजना।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

Hindi Worship Song | परमेश्वर स्वर्ग में है और धरती पर भी | God Is the Great King of Glory


Hindi Worship Song | परमेश्वर स्वर्ग में है और धरती पर भी | God Is the Great King of Glory 


परमेश्वर, परमेश्वर।
परमेश्वर जब धरती पर होता है, 
तो इंसानों के दिल में वो व्यवहारिक होता है।
स्वर्ग में वो सब जीवों का स्वामी होता है।
नदियाँ लांघी, पर्वत पर भी एकबार चढ़ा है परमेश्वर।
इंसानों के बीच कभी घूमा-फिरा है परमेश्वर।
स्वयं व्यवहारिक परमेश्वर का खुले-आम विरोध करे, किसमें साहस?

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर ने किया है अपने पूर्ण स्वभाव को मनुष्य के सामने प्रकट


Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर ने किया है अपने पूर्ण स्वभाव को मनुष्य के सामने प्रकट


परमेश्वर ने किया है अपने पूर्ण स्वभाव को मनुष्य के सामने प्रकट
परमेश्वर के आत्मा ने किए महान काम जब से बनाई गई यह दुनिया।
विभिन्न देशों में, विभिन्न युगों में, 
उसने किए हैं विभिन्न कार्य।
हर युग के लोग देखते हैं उसके विभिन्न स्वभाव
जो होते हैं प्राकृतिक रूप से प्रकट सभी लोगों के देखने के लिए 
और नज़र आते हैं उसके विभिन्न कार्यों में।
वो है परमेश्वर, दया से भरपूर, स्नेह भरी करूणा से भरपूर।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

Hindi Christian Song | परमेश्वर ही सबसे ज़्यादा प्यार करता है इंसान को | Thank God for His Salvation


Hindi Christian Song | परमेश्वर ही सबसे ज़्यादा प्यार करता है इंसान को | Thank God for His Salvation


अंत के दिनों में देहधारण करता है परमेश्वर, इंसान को बचाने की ख़ातिर,
क्योंकि इंसान को चाहता है परमेश्वर।
अपने प्यार से प्रेरित होकर, आज का काम करता है वो।
और ये होता है प्यार की बुनियाद पर।
दूषित-बिखरे इंसान को बचाने की ख़ातिर देहधारण करता है, 
अपमान सहता है परमेश्वर।
ऐसे दर्द सहता है परमेश्वर।
क्योंकि बारंबार दिखाता है अपना अथाह प्यार परमेश्वर।

रविवार, 31 मार्च 2019

Hindi Christian Song | क्या तुम परमेश्वर के कार्य को जानते हो? | Christ of the Last Days Has Come


Hindi Christian Song | क्या तुम परमेश्वर के कार्य को जानते हो? | Christ of the Last Days Has Come

काम देहधारी परमेश्वर का, दिखावटी नहीं है,
न ही किसी रहस्य में लिपटा है, लिपटा है।
जिस तरह एक और एक दो होता है, ये उतना ही सच्चा और असल है;
न तो ये छुपा है, न कोई छल है, न कोई छल है।
लोग जो देखते हैं वो यथार्थ है,
और जो पाते हैं, वो सत्य और ज्ञान भी, और ज्ञान भी।
काम जब अपने अंजाम तक पहुँचेगा,
तो परमेश्वर के बारे में उन्हें नया ज्ञान होगा,
जो सच्चे दिल से परमेश्वर को खोजते हैं,
उनकी सारी धारणाएं गुम हो चुकी होंगी।

शनिवार, 23 मार्च 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर का सार सचमुच अस्तित्व में है | The Love of God Is Selfless


Best Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर का सार सचमुच अस्तित्व में है | The Love of God Is Selfless


परमेश्वर का सारतत्व नहीं है बस एक दिखावा,
परमेश्वर की मनोहरता नहीं है दिखावा।
उसके सारतत्व का है अस्तित्व; इसे दूसरों ने दिया नहीं है,
और निश्चय ही यह स्थान, समय, युगों के साथ नहीं बदलता है।
चीज़ें जो वो करता है, जो जिक्र के लिए बहुत छोटी हैं,
जो हैं मनुष्य की आँखों में मामूली,
जो, मनुष्य सोचे, परमेश्वर कभी भी नहीं करेगा,
यह हैं वह बहुत छोटी चीज़ें जो असल में दिखा सकती है
परमेश्वर की विशुद्धता और उसकी मनोहरता।

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

Best Hindi Christian Song | कैसे परमेश्वर करते हैं सब पर राज | Praise God's Great Power


Best Hindi Christian Song | कैसे परमेश्वर करते हैं सब पर राज | Praise God's Great Power

जिस पल तुम आये दुनिया पर, रोते हुए,
उस पल से ही तुम कर्त्तव्य सारा, निभाते गए,
मानते हुए परमेश्वर के हर विधान, और योजना,
तुम समझ लिए, हर काम अपना, और किया शुरू इस जीवन का सफर...

रविवार, 10 मार्च 2019

Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर का राज्य प्रकट हुआ है धरती पर | God Reigns Over the Earth


Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर का राज्य प्रकट हुआ है धरती पर | God Reigns Over the Earth 

सिंहासन का राजा, सर्वशक्तिमान सच्चा परमेश्वर
कर रहा है शासन सकल ब्रह्माण्ड पर,
कर रहा है सामना सभी देशों का, लोगों का।
सकल जगत प्रकाशित है परमेश्वर की महिमा से।
देखेगी हर चीज़ कायनात की,
देखेगा हर जगह मौजूद हर जीव।

सोमवार, 4 मार्च 2019

Hindi Worship Song | मानव का अस्तित्व परमेश्वर पर निर्भर है | God Is Our Rock


Hindi Worship Song | मानव का अस्तित्व परमेश्वर पर निर्भर है | God Is Our Rock

परमेश्वर का अंतिम कार्य सिर्फ़ सज़ा देना नहीं है,
काम है उसका इंसान को मंज़िल तक पहुँचाना,
और जो कुछ भी किया परमेश्वर ने, हर किसी से उसकी पहचान पाना।
परमेश्वर चाहता है हर इंसान देखे जो कुछ किया उसने वह है सही,
और जो कुछ किया उसने वह है उसके स्वभाव की अभिव्यक्ति।
बनाया नहीं इंसान ने इंसान को, न ही प्रकृति ने बनाया इंसान को।

Best Hindi Christian Song 2018 | "परमेश्वर की एकमात्र इच्छा है कि इंसान उसकी बात सुने और माने"


Best Hindi Christian Song 2018 | "परमेश्वर की एकमात्र इच्छा है कि इंसान उसकी बात सुने और माने"

जबसे परमेश्वर ने कई साल पहले बनाया इस दुनिया को,
तबसे किया है बहुत काम उसने इस धरती पर,
मानवता के सबसे बुरे तिरस्कार को सहा है,
सही हैं उसने झूठी निंदा।
किसी ने भी पृथ्वी पर परमेश्वर के आगमन का स्वागत नहीं किया।
सबने उसे अनादर के साथ ठुकरा दिया।
उसने सहीं हैं हज़ारों सालों की कठिनाइयां।
मनुष्य के आचरण ने बहुत पहले तोड़ दिया उसका दिल।

रविवार, 24 फ़रवरी 2019

Best Hindi Christian Song | भ्रष्ट मानवता की त्रासदी | God’s Revelation of Mankind in the Last Days


Best Hindi Christian Song | भ्रष्ट मानवता की त्रासदी | God’s Revelation of Mankind in the Last Days

भ्रष्ट मानवता की त्रासदी।
युगों युगों से इंसान, परमेश्वर के संग चला है,
युगों युगों से इंसान, परमेश्वर के संग चला है,
मगर इंसान जानता नहीं,
तकदीर जीवों की, है अधिकार में परमेश्वर के,
कैसे सदियों से सबकुछ परमेश्वर ही, आयोजित, निर्देशित करता आ रहा है। 
भ्रष्ट मानवता की त्रासदी।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

Best Hindi Christian Song 2018 | सच्चे मार्ग की तलाश के सिद्धांत | The Word of God Is Truth and Life


Best Hindi Christian Song 2018 | सच्चे मार्ग की तलाश के सिद्धांत | The Word of God Is Truth and Life

सत्य मार्ग खोजने का क्या है सबसे बुनियादी सिद्धांत?
देखो पवित्रात्मा काम करता है या नहीं, सत्य व्यक्त होता है या नहीं,
देखो किसके लिये गवाही दी है, और तुमने इससे क्या पाया है।
परमेश्वर में विश्वास के मायने पवित्रात्मा में विश्वास है।
देहधारी परमेश्वर में आस्था उस सच में आस्था है कि
वो पवित्रात्मा का साकार रूप है,
परमेश्वर के आत्मा ने देह धारण किया है,
परमेश्वर वचन है, जो अब देह बन गया है।

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...