ईसाइयों की अंतरात्मा: क्या परमेश्वर में विश्वास रखने वाले वास्तव में अपने परिवारों की परवाह नहीं करते?
मु शिनपिंग (शहरी संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के एक मंत्री की पत्नी): अरे, श्याओयी, श्याओरूई, मैं तुम दोनों से कुछ बात करना चाहती हूँ। मैं भी जानती हूँ कि परमेश्वर में विश्वास करना अच्छा है। यह लोगों को सही मार्ग पर ले जाता है। तो, परमेश्वर में तुम्हारे विश्वास के बाद, मुझे बहुत राहत मिली है और मैं तुम्हारे भटकने को लेकर बिलकुल चिंतित नहीं हूँ। पर सरकारी दस्तावेज़ों के अनुसार, जो लोग यीशु में विश्वास करते हैं, जो सर्वशक्तिमान परमेश्वर में विश्वास करते हैं, उन्होंने सुसमाचार का प्रचार करने के लिए अपने परिवार का त्याग कर दिया। कुछ लोग तो ज़िंदगी भर शादी नहीं करते।
