लघुचित्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लघुचित्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 31 मई 2019

Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?


Hindi Christian Skit | ख़ुशफ़हमी | Do You Know the Criteria for Entering the Kingdom of Heaven?

ली मिंगदाओ एक गृह-कलीसिया में प्रचारक है। वह बरसों से प्रभु में विश्वास रखता आ रहा है, और उसने हमेशा पौलुस की मिसाल का अनुसरण करते हुए प्रचार और कार्य किया है, कष्ट उठाए हैं और कीमत अदा की है। उसका मानना है, "अगर कोई मेहनत और कार्य करता है तो वह स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है, पुरस्कृत हो सकता है और मुकुट हासिल कर सकता है।" लेकिन अपने सहकर्मियों से मिलने पर, भाई झांग इस नज़रिये पर संदेह व्यक्त करता है। ली मिंगदाओ आश्वस्त नहीं होता और घर लौट आता है, और बाइबल को अच्छी तरह देख लेने के बाद, वह भाई झांग से गर्मागर्म बहस करता है...

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

Hindi Christian Skit | पादरी के "नेक" इरादे | Who Blocks Me From Entering the Kingdom of Heaven


Hindi Christian Skit | पादरी के "नेक" इरादे | Who Blocks Me From Entering the Kingdom of Heaven

यांग शियांगमिंग एक धर्म-संप्रदाय में कर्मचारी है, और एक बार वह तय करता है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही अंत के दिनों में लौटकर आए प्रभु यीशु हैं, वह अपने कुछ भाई-बहनों को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रति समर्पित होने के लिये उनका मार्गदर्शन करता है। इससे उसका पादरी बेचैन हो जाता है। पादरी उसे रुतबे और धन का लालच देता है, यहाँ तक कि वह यांग शियांगमिंग को धमकाने के लिये उसके बेटे के विवाह के मामले तक का इस्तेमाल करता है, ताकि वह सत्य के मार्ग को छोड़ दे...

बुधवार, 17 अप्रैल 2019

2018 Hindi Christian Skit | मुहल्ले के "भेदिये" | Why Does the CCP Monitor Christians So Much?


2018 Hindi Christian Skit | मुहल्ले के "भेदिये" | Why Does the CCP Monitor Christians So Much? 

धार्मिक आस्था को मिटा देने के लिए, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी, पड़ोसियों, ग्राम समितियों और अलग-अलग लोगों का इस्तेमाल करती है, ताकि ईसाइयों की करीब से निगरानी की जा सके, और उसने हर ईसाई को धर दबोचने की कोशिश में "सूचना देने पर इनाम" की प्रणाली भी शुरू की है। इस लघु-नाटिका मुहल्ले के "भेदिये" में दिखाया गया है कि परमेश्वर में विश्वास करने की साख रखने के कारण ईसाई महिला लीन मिन की, पड़ोसी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा किस तरह चोरी-छुपे निगरानी की जाती है।

बुधवार, 27 मार्च 2019

Hindi Christian Skit | गौशाला में सभा | Why Do Christians in China Have to Gather Secretly?


Hindi Christian Skit | गौशाला में सभा | Why Do Christians in China Have to Gather Secretly?

ईसाइयों पर नास्तिक सीसीपी सरकार के अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। विश्वासियों को हर मोड़ पर अपनी आस्था के अभ्यास के लिये पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है; उन्हें ऐसा कोई स्थान नहीं मिल पाता जहाँ वे शांति और सुकून से सभा कर सकें। ऐसी स्थिति में, लियू शियूमिन को  भाई-बहनों की सभा अपनी गौशाला में रखनी पड़ती है। लेकिन जब सभा चल रही होती है तो एक के बाद एक, ग्राम कार्यकर्ता आकर ताँक-झाँक करने लगते हैं, तरह-तरह के बहाने बनाते हैं, यहाँ तक कि सीसीपी की पुलिस को भी ले आते हैं...

मंगलवार, 26 मार्च 2019

Hindi Christian Skit | पुलिस का षडयंत्र | The New Means of the CCP's Persecution of Christians


Hindi Christian Skit | पुलिस का षडयंत्र | The New Means of the CCP's Persecution of Christians

सीसीपी सरकार धार्मिक आस्थाओं को कुचलने के लिये कैमरे के ज़रिये निगरानी, ताक-झाँक, पीछा करना जैसे हथकण्डे अपनाती है ताकि ईसाइयों का सफाया किया जा सके। 'पुलिस का षडयंत्र' नामक लघु-नाटक दुष्ट सीसीपी अधिकारियों और सहायक अधिकारी की मिली-भगत को उजागर करता है। किस तरह भेड़ की खाल में भेड़िये झाओ यूझी के घर होने वाली ईसाइयों की सभा में विश्वासियों को गिरफ्तार करने के लिये तलाशी-अभियान चलाते हैं।

रविवार, 24 मार्च 2019

New Hindi Gospel Skit | दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord? (Hindi Dubbed)


New Hindi Gospel Skit | दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord? (Hindi Dubbed)

हास्य-नाटिका 'दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर' हमें बताती है कि किस तरह अंत के दिनों में परमेश्वर अपने वचनों से हमारे दिलों के द्वार पर दस्तक देते हैं। बुद्धिमान कुँवारियाँ परमेश्वर की वाणी को सुन पाती हैं और मेमने के संग भोज का आनंद लेती हैं!
पादरी चांग शुदाओ ने हमेशा प्रभु के लौटने की प्रतीक्षा की है, लेकिन जब भाई झेन प्रभु के लौट आने की गवाही देते हैं तो वे फिर भी अपनी ही धारणाओं और कल्पनाओं से चिपके रहते हैं और यह मानते हैं कि प्रभु बादल पर सवार होकर लौटेंगे, और इस तरह अपने दिल के द्वार बंद रखते हैं।

मंगलवार, 19 मार्च 2019

Hindi Christian Variety Show | मेरे पादरी पिता | A Debate on the Bible in a Family (Skit 2018)


Hindi Christian Variety Show | मेरे पादरी पिता | A Debate on the Bible in a Family (Skit 2018)

ची शू एक ऐसे धार्मिक पादरी हैं जो चालीस साल से प्रभु में आस्था रखते आ रहे हैं। उनका हमेशा मानना रहा है कि प्रभु के सारे वचन और कार्य बाइबल में दर्ज हैं, और प्रभु में आस्था का मतलब बाइबल से आस्था हटना नहीं है और बाइबल में विश्वास रखने का मतलब है प्रभु में विश्वास रखना। जब ऐसी बात उठती है कि उनकी बेटी ने अंत के दिनों के परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया है तो वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे रोकने की योजना बनाते हैं।

रविवार, 17 मार्च 2019

Hindi Christian Skit | गांव के महापौर की सीमाएं | Why Are Christians Forced to Flee Their Homes?


Hindi Christian Skit | गांव के महापौर की सीमाएं | Why Are Christians Forced to Flee Their Homes? 

लघु-नाटिका – 'गांव के महापौर की सीमाएं' एक ईसाई पति-पत्नी की सत्यकथा है जिन्हें सीपीपी सरकार की यातनाएँ गाँव छोड़कर भागने पर मजबूर कर देती हैं। 
परमेश्वर में विश्वास रखने के कारण, सीपीपी ईसाई लियू मिंगेन को सात साल के लिये जेल में डाल देती है। जेल से रिहाई के बाद भी सीपीपी मिंगेन पर नज़र रखती है। गाँव का महापौर पाँच घरों की साझा ज़िम्मेदारी प्रणाली, सुरक्षा कैमरे, घर के चक्कर लगाने और दूसरे तरीकों से लियू मिंगेन को परमेश्वर में आस्था रखने से रोकता है, लेकिन ये सारी चीज़ें बेअसर साबित होती हैं। एक बार फिर महापौर के पास केंद्रीय पार्टी की अहम सरकारी सूचना आती है, उसके बाद लियू और उनकी पत्नी को परमेश्वर में आस्था रखने से रोकने वाले बयान पर दस्तख़त करने के लिये वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है।

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...