क्या जो लोग सत्ता में है, उनकी आज्ञा का पालन करना वैसा ही है जैसा परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना?
अध्यक्ष युआन (कानूनी शिक्षा विद्यालय का अध्यक्ष): शाओ चियांग, मैं देख रहा हूँ कि आप परमेश्वर में विश्वास करने में बहुत ही निष्ठावान हैं। मैं आपकी प्रशंसा करता हूं। मैं परमेश्वर पर विश्वास करने के विषय में अधिक जानना चाहता हूं। इसलिए मैंने विशेष रूप से पादरी फेंग को यहाँ आमंत्रित किया है। पादरी फेंग ने बचपन से प्रभु में विश्वास, धर्मशास्त्र का अध्ययन, और 20 से अधिक वर्षों से पादरी के रूप में काम किया है। आप दोनों परमेश्वर के विश्वासी हैं जो एक समान भाषा समझते हैं। आप एक साथ मिलकर यह खोज कर सकते हैं कि परमेश्वर में विश्वास करने का सही और व्यावहारिक मार्ग कौन सा है।

