प्रार्थना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रार्थना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 अगस्त 2019

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में


सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में


वर्तमान धारा में, हर एक व्यक्ति जो सच में परमेश्वर से प्रेम करता है उसके पास परमेश्वर द्वारा उसे पूर्ण किए जाने का अवसर होता है। भले ही वे युवा हों या वृद्ध, जब तक वे अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता और उसके लिए सम्मान रखते हैं, वे उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेंगे। परमेश्वर लोगों को उनके भिन्न भिन्न कार्यों के अनुसार पूर्ण करता है। जब तक तू अपने सामर्थ्य में सब कुछ करता है और अपने आपको परमेश्वर के कार्य हेतु समर्पित करते है तो तू उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेगा। वर्तमान समय में तुम लोगों में से कोई भी पूर्ण नहीं है।

गुरुवार, 27 जून 2019

क्या जो लोग सत्ता में है, उनकी आज्ञा का पालन करना वैसा ही है जैसा परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना?


क्या जो लोग सत्ता में है, उनकी आज्ञा का पालन करना वैसा ही है जैसा परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना?


अध्यक्ष युआन (कानूनी शिक्षा विद्यालय का अध्यक्ष): शाओ चियांग, मैं देख रहा हूँ कि आप परमेश्‍वर में विश्वास करने में बहुत ही निष्‍ठावान हैं। मैं आपकी प्रशंसा करता हूं। मैं परमेश्‍वर पर विश्वास करने के विषय में अधिक जानना चाहता हूं। इसलिए मैंने विशेष रूप से पादरी फेंग को यहाँ आमंत्रित किया है। पादरी फेंग ने बचपन से प्रभु में विश्वास, धर्मशास्त्र का अध्ययन, और 20 से अधिक वर्षों से पादरी के रूप में काम किया है। आप दोनों परमेश्‍वर के विश्वासी हैं जो एक समान भाषा समझते हैं। आप एक साथ मिलकर यह खोज कर सकते हैं कि परमेश्‍वर में विश्‍वास करने का सही और व्यावहारिक मार्ग कौन सा है।

बुधवार, 22 मई 2019

परमेश्वर और मनुष्य एक साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे

अंतिम दिनों के मसीह के कथन, प्रार्थना, यीशु, मसीह, पवित्र आत्मा

परमेश्वर और मनुष्य एक साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे

आरंभ में परमेश्वर विश्राम कर रहा था। उस समय पृथ्वी पर कोई मनुष्य या अन्य कुछ भी नहीं था, और परमेश्वर ने किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं किया था। परमेश्वर ने अपने प्रबंधन के कार्य को केवल तब आरंभ किया जब एक बार मानवजाति अस्तित्व में आ गई और एक बार जब मानव जाति भ्रष्ट कर दी गई। इसके बाद से, परमेश्वर ने अब और विश्राम नहीं किया बल्कि इसके बजाय उसने स्वयं को मनुष्यजाति के बीच व्यस्त रखना आरंभ कर लिया। यह मनुष्यों की भ्रष्टता की वजह से था कि परमेश्वर को उसके विश्राम से उठा दिया गया, और यह प्रधान स्वर्गदूत के विद्रोह के कारण भी था कि जिसने परमेश्वर को उसके विश्राम से उठा दिया। यदि परमेश्वर शैतान को परास्त नहीं करता और मानव जाति को नहीं बचाता है, जो की भ्रष्ट हो चुकी है, तो परमेश्वर पुनः कभी भी विश्राम में प्रवेश नहीं कर पाएगा। जैसे मनुष्य में विश्राम का अभाव है, वैसे ही परमेश्वर में भी है।

बुधवार, 1 मई 2019

Hindi Christian Movie | शैतान की मांद से बच निकलना | God Is My Salvation (Hindi Dubbed)


Hindi Christian Movie | शैतान की मांद से बच निकलना | God Is My Salvation (Hindi Dubbed)  


उनका नाम झांग हुई है और वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया से जुड़ी एक ईसाई हैं। परमेश्वर में विश्वास करने के बाद से ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने गुप्‍त निगरानी कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्‍हें कलीसिया के अगुवाओं और उनके पैसे के बारे में मुखबिरी करने के लिए दबाव डाला। उन्‍होंने उनके पारिवारिक संबंधों को एक हथियार के रूप में  भावनात्‍मक रूप से उन पर अत्‍याचार करने के लिए इस्तेमाल किया। उन्‍होंने उनकी घेराबंदी कर उनके संकल्‍प को तोड़ने के लिये पंद्रह दिनों तक सोने नहीं दिया।

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

Hindi Christian Song | "अंत के दिनों में न्याय का कार्य है युग को समाप्त करना" | God's Salvation


Hindi Christian Song | "अंत के दिनों में न्याय का कार्य है युग को समाप्त करना" | God's Salvation

चूँकि हो तुम एक नागरिक परमेश्वर के घराने के,
चूँकि हो तुम निष्ठावान परमेश्वर के राज्य में,
फिर जो कुछ भी तुम करते
हो उसे जरूर खरा उतरना चाहिए परमेश्वर के मानकों पर,
उन मानकों पर उतरे खरा जो हैं अपेक्षित परमेश्वर द्वारा।

सोमवार, 23 जुलाई 2018

God Is My Life and My Hope | Hindi Christian Movie "मौत के मुंह से" | Walk With God


God Is My Life and My Hope | Hindi Christian Movie "मौत के मुंह से" | Walk With God

अठत्तर साल की बूढी लियू झेन, एक आम देहाती गृहिणी है। परमेश्वर में विश्वास करने के बाद से, उसे हर दिन परमेश्वर के वचन पढ़ने, उनकी यशगान स्तुति करने और अक्सर अपने भाई-बहनों के साथ संगति करने में अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति होती … लेकिन हर अच्छी चीज़ अस्थाई होती है। उसे चीनी कम्युनिस्ट सरकार गिरफ्तार कर यातना देती है और एक भयंकर स्थिति में डाल देती है। पुलिस उसे तीन बार पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाती है और उसे चेतावनी देती है कि वह अब परमेश्वर में विश्वास करना छोड़ दे।

रविवार, 1 जुलाई 2018

Learn How to Pray to God | "सच्ची प्रार्थना"


Learn How to Pray to God | "सच्ची प्रार्थना"

सच्ची दुआ अपने दिल की बातों को परमेश्वर के सामने कहना है,
यह परमेश्वर की मर्ज़ी और उसके वचन पर आधारित है। 
सच्ची दुआ परमेश्वर को अपने करीब महसूस करना है,
जैसे वो ख़ुद तेरे सामने हो। 
सच्ची प्रार्थना का मतलब तुझे परमेश्वर से बहुत कुछ कहना है,
तेरा दिल सूरज के समान उज्ज्वल है,
तू परमेश्वर की सुंदरता से प्रेरित होता है,
जो सुनते हैं वो संतुष्ट होते हैं। 

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...