गुरुवार, 12 सितंबर 2019

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God


Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें।
तुम्हारे वचनों से, खुले द्वार दिल के, सुनी वाणी तुम्हारी।
झरने की तरह देते पोषण दिल को सच्चे वचन तुम्हारे।
तुम्हारे वचन याद करके, चमकता, ख़ुश होता, 
चैन मिलता दिल को मेरे।
तुम्हारे वचनों पर अमल कर, समझी सत्य मैं।
वचनों में तुम्हारी धार्मिकता, 
पवित्रता और सच्चे प्रेम को देखती हूँ मैं।
प्रेम योग्य हो तुम; महसूस करती प्रियता तुम्हारी।
सुख-शांति पाई है आस्था में मैंने; नज़दीक हूँ तुम्हारे मैं।

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

तुझे अपने भविष्य मिशन से कैसे निपटना चाहिए


तुझे अपने भविष्य मिशन से कैसे निपटना चाहिए?


        क्या तू परमेश्वर के किसी युग विशिष्ट स्वभाव को ऐसी उचित भाषा में अभिव्यक्त कर सकता है जिसका युग में महत्व हो? परमेश्वर के कार्य के अपने अनुभव से, क्या तू परमेश्वर के स्वभाव का वर्णन विस्तार से कर सकता है? तू कैसे सटीक रूप से, उचित रूप से उसका वर्णन कर सकता है? जिसके माध्यम से, दूसरे तेरे अनुभवों के बारे में सीख सकें। तू दयनीय, बेचारे और धार्मिकता के भूखे प्यासे धर्मी भक्त विश्वासियों के साथ, जो तेरी चरवाही की आस लगाए बैठे हैं, अपने दर्शनों और अनुभवों को कैसे बाटेगा? किस प्रकार के पात्र तेरी प्रतीक्षा में हैं कि तू उनकी चरवाही करे? क्या तू कल्पना कर सकता है? क्या तू अपने कधों पर बोझ, अपने आदेश और अपनी उत्तरदायित्व के प्रति जागृत है?

सोमवार, 26 अगस्त 2019

मनुष्य, जिसने परमेश्वर को अपनी ही धारणाओं में सीमित कर दिया है, वह किस प्रकार उसके प्रकटनों को प्राप्त कर सकता है?


मनुष्य, जिसने परमेश्वर को अपनी ही धारणाओं में सीमित कर दिया है, वह किस प्रकार उसके प्रकटनों को प्राप्त कर सकता है?


परमेश्वर का कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहता है, और यद्यपि उसके कार्य का प्रयोजन नहीं बदलता है, जिन तरीकों से वह कार्य करता है वे निरंतर बदलते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप वे लोग भी बदलते रहते हैं जो उसका अनुसरण करते हैं। जितना अधिक परमेश्वर का कार्य होगा, उतना ही अधिक मनुष्य परमेश्वर को जानेगा, और मनुष्य का स्वभाव भी परमेश्वर के कार्य के साथ बदलेगा। हालाँकि, परमेश्वर का कार्य इस कारण से हमेशा बदलता रहता है कि पवित्र आत्मा के कार्य के बारे में नहीं जानने वाले और सत्य को न जानने वाले विवेकहीन लोग परमेश्वर के विरोधी बन जाते हैं। कभी भी परमेश्वर का कार्य मनुष्यों की धारणाओं के अनुरूप नहीं होता है, क्योंकि उसका कार्य हमेशा नया होता है और कभी भी पुराना नहीं होता है। न ही वह कभी पुराने कार्य को दोहराता है बल्कि पहले कभी नहीं किए गए कार्य के साथ आगे बढ़ जाता है।

शनिवार, 24 अगस्त 2019

आज परमेश्वर के कार्य को जानना

इन दिनों परमेश्वर के कार्यों को जानना, अधिकांशतः, यह जानना है कि अंत के दिनों के देहधारी परमेश्वर की मुख्य सेवकाई क्या है और पृथ्वी पर वह क्या करने के लिए आया है।

आज परमेश्वर के कार्य को जानना

इन दिनों परमेश्वर के कार्यों को जानना, अधिकांशतः, यह जानना है कि अंत के दिनों के देहधारी परमेश्वर की मुख्य सेवकाई क्या है और पृथ्वी पर वह क्या करने के लिए आया है। मैंने पहले अपने वचनों में उल्लेख किया था कि प्रस्थान से पहले हमारे सामने एक उदाहरण स्थापित करने के लिए परमेश्वर पृथ्वी पर (अंत के दिनों के दौरान) आया है। परमेश्वर किस प्रकार यह उदाहरण स्थापित करता है? सम्पूर्ण देशों में कार्य करने और वचनों को बोलने के द्वारा। अंत के दिनों में यही परमेश्वर का कार्य है; वह केवल बोलता है, ताकि पृथ्वी वचनों का संसार बन जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को उसके वचनों द्वारा भरण पोषण और प्रबुद्ध किया जाए, और ताकि मनुष्य की आत्मा जागरूक हो जाए और वह स्वप्न के बारे में स्पष्ट हो जाए।

शनिवार, 17 अगस्त 2019

Hindi Christian Worship Song | सम्राट की तरह शासन करता है सर्वशक्तिमान परमेश्वर


Hindi Christian Worship Song | सम्राट की तरह शासन करता है सर्वशक्तिमान परमेश्वर


कितना सुंदर! उसके कदम हैं ज़ैतून के पर्वत पर।
सुनो, मिलकर गाते ऊँचे सुर में हम पहरेदार,
लौट आया सिय्योन में परमेश्वर।
देख चुके हम यरूशलेम का सूनापन!
मिलकर गाएँ, गाएँ ख़ुशी से हम अब,
परमेश्वर ने हमें आराम दिया और यरूशलेम का उद्धार किया।
दिखलाता पवित्र भुजा अपनी परमेश्वर सकल देशों के सम्मुख,
सच में जैसा है वैसा दिखता परमेश्वर।
देखते परमेश्वर द्वारा उद्धार लोग सारे धरती पर।

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

Hindi Christian Movie "स्वर्गिक राज्य की प्रजा" क्लिप 2


Hindi Christian Movie "स्वर्गिक राज्य की प्रजा" क्लिप 2 - अपने कपट का समाधान कैसे करें और ऐसा ईमानदार व्यक्ति कैसे बनें जो परमेश्वर को खुशी देता हो


प्रभु यीशु ने कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तुम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे" (मत्ती 18:3)। (© BSI) चेंग नुओ एक ईसाई महिला है जो एक ईमानदार व्यक्ति बनने की कोशिश कभी नहीं छोड़ती है। कई सालों तक परमेश्वर के कार्य से गुजरने के बाद, वह पहले से कम झूठ बोलने लगी है और अहले सुबह से लेकर देर रात तक कलीसिया के लिए काम करती है। वह कष्ट उठाते हुए खुद को खपा रही है। वह अपने आपको एक ईमानदार महिला समझती है जो परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप काम करती है।

सोमवार, 12 अगस्त 2019

देहधारण का रहस्य (4)

देहधारण का रहस्य (4)


तुम लोगों को बाइबल के सृजन और उसके पीछे की कहानी के बारे में जानना चाहिए। यह ज्ञान उन लोगों का नहीं है जिन्होंने परमेश्वर के नये कार्य को स्वीकार नहीं किया है। वे नहीं जानते हैं। अगर तुम उन्हें सार के ये मामले समझाओ, तो वे बाइबिल की तुम्हारे सामने ज़्यादा तरफ़दारी नहीं करेंगे। वे लगातार उसकी तुच्छतापूर्वक जाँच करते हैं जिसकी भविष्यवाणी की गई है: क्या यह वक्तव्य घटित हो गया है? क्या वह वक्तव्य घटित हो गया है? सुसमाचार की उनकी स्वीकृति बाइबल के अनुसार है; वे बाइबल के अनुसार सुसमाचार का उपदेश देते हैं। परमेश्वर पर उनका विश्वास बाइबल के वचनों पर टिका है; बाइबिल के बिना, वे परमेश्वर में विश्वास नहीं करेंगे। वे बाइबल की तुच्छतापूर्वक जाँच करते हुए जीते हैं।

शनिवार, 10 अगस्त 2019

देहधारण का रहस्य (3)

देहधारण का रहस्य (3)


जब परमेश्वर अपना कार्य करता है, तो वह किसी भी निर्माण या आंदोलनों में शामिल होने नहीं आता है; वह अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए आता है। हर बार जब वह देह बनता है, तो यह केवल कार्य के किसी चरण को पूरा करने और एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करने के लिए होता है। अब राज्य के युग का आगमन, और प्रशिक्षण की शुरूआत हो चुकी है। कार्य का यह चरण मनुष्य का कार्य नहीं है, यह मनुष्य पर कुछ हद तक कार्य करने के लिए नहीं है; यह केवल परमेश्वर के कार्य के एक हिस्से को पूरा करने के लिए है। जो वह करता है, वो मनुष्य का कार्य नहीं है, यह पृथ्वी को छोड़ने से पहले एक निश्चित अंश तक मनुष्य में कार्य करने के लिए नहीं है; यह उसकी सेवकाई को पूर्ण करने और उस कार्य को समाप्त करने के लिए है जो उसे करना चाहिए, जो कि पृथ्वी पर उसके कार्य के लिए उचित व्यवस्थाएँ करना, परिणामस्वरूप महिमान्वित बन जाना है।

देहधारण का रहस्य (2)

देहधारण का रहस्य (2)


उस समय जब यीशु ने यहूदिया में कार्य किया था, तब उसने खुलकर ऐसा किया, परन्तु अब, मैं तुम लोगों के बीच गुप्त रूप से काम करता और बोलता हूँ। अविश्वासी लोग इस बात से पूरी तरह से अनजान हैं। तुम लोगों के बीच मेरा कार्य उन लोगों के लिए बंद है जो बाहर हैं। इन वचनों, इन ताड़नाओं और न्यायों को केवल तुम लोग ही जानते हो और कोई नहीं। यह समस्त कार्य तुम लोगों बीच में कार्यान्वित किया जाता है और केवल तुम लोगों के लिए प्रकट किया जाता है; अविश्वासियों में से कोई भी इसे नहीं जानता है, क्योंकि समय अभी तक नहीं आया है। यहाँ ये लोग ताड़नाओं को सहने के बाद पूर्ण बनाए जाने के समीप हैं, परन्तु जो लोग बाहर हैं वे इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

गुरुवार, 8 अगस्त 2019

परमेश्वर के कार्य का दर्शन (2)

अनुग्रह के युग में पश्चाताप के सुसमाचार का उपदेश दिया गया, और कहा गया कि यदि मनुष्य विश्वास करता है, तो उसे बचाया जाएगा।


परमेश्वर के कार्य का दर्शन (2)


अनुग्रह के युग में पश्चाताप के सुसमाचार का उपदेश दिया गया, और कहा गया कि यदि मनुष्य विश्वास करता है, तो उसे बचाया जाएगा। आज, उद्धार के स्थान पर केवल विजय और पूर्णता की बात होती है। ऐसा कभी नहीं कहा जाता है कि यदि एक व्यक्ति विश्वास करता है, तो उसका पूरा परिवार धन्य हो जाएगा, या कि उद्धार एक बार और सदा के लिए हो जाता है। आज, कोई इन वचनों को नहीं बोलता है, और ऐसी चीजें पुरानी हो गई हैं। उस समय यीशु का कार्य समस्त मानव जाति का छुटकारा था। उन सभी के पापों को क्षमा कर दिया गया था जो उसमें विश्वास करते थे; जितने समय तक तुम उस पर विश्वास करते थे, उतने समय तक वह तुम्हें छुटकारा देगा; यदि तुम उस पर विश्वास करते थे, तो तुम अब और पापी नहीं थे, तुम अपने पापों से मुक्त हो गए थे।

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...