गुरुवार, 15 अगस्त 2019

Hindi Christian Movie "स्वर्गिक राज्य की प्रजा" क्लिप 2


Hindi Christian Movie "स्वर्गिक राज्य की प्रजा" क्लिप 2 - अपने कपट का समाधान कैसे करें और ऐसा ईमानदार व्यक्ति कैसे बनें जो परमेश्वर को खुशी देता हो


प्रभु यीशु ने कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तुम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे" (मत्ती 18:3)। (© BSI) चेंग नुओ एक ईसाई महिला है जो एक ईमानदार व्यक्ति बनने की कोशिश कभी नहीं छोड़ती है। कई सालों तक परमेश्वर के कार्य से गुजरने के बाद, वह पहले से कम झूठ बोलने लगी है और अहले सुबह से लेकर देर रात तक कलीसिया के लिए काम करती है। वह कष्ट उठाते हुए खुद को खपा रही है। वह अपने आपको एक ईमानदार महिला समझती है जो परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप काम करती है।
लेकिन जब उसका पति एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो जाता है, तो उसके दिल में गलतफहमियां और परमेश्वर के प्रति शिकायतें पैदा होने लगती हैं और वह अपना कर्तव्य पूरा करने की इच्छा भी खो देती है। परमेश्वर की परीक्षा का सामना करके और परमेश्वर द्वारा उजागर होकर, चेंग नुओ परमेश्वर के वचनों को पढ़ती है और अपने बारे में विचार करती है। उसे पता चलता है कि एक विश्वासी होने के नाते भले ही उसने झूठ बोलना कम कर दिया है, मगर धूर्तता और कपट अभी भी उसके दिल में मौजूद है, और वह परमेश्वर के लिए अपने आपको इसलिए खपा रही है जिससे कि वह परमेश्वर से एक सौदा कर सके, वह आशीष और पुरस्कार पाने की कोशिश में है, उसका स्वार्थी, कपटपूर्ण शैतानी स्वभाव अभी भी गहराई तक पैठ बनाये हुए है, और वह ऐसी ईमानदार महिला नहीं है जो परमेश्वर को खुशी दे सके। बाद में सत्य की खोज करते हुए उसे अपनी कपटपूर्ण प्रकृति के बारे में समझ प्राप्त होती है। साथ ही, उसे ईमानदार महिला और परमेश्वर के राज्य का व्यक्ति बनने का मार्ग मिल जाता है ...   

अधिक परमेश्वर के वचनों को पढ़ें, और विश्वास के बारे में विभिन्न समस्याओं को हल करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...