Hindi Christian Movie "स्वर्गिक राज्य की प्रजा" क्लिप 2 - अपने कपट का समाधान कैसे करें और ऐसा ईमानदार व्यक्ति कैसे बनें जो परमेश्वर को खुशी देता हो
प्रभु यीशु ने कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तुम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे" (मत्ती 18:3)। (© BSI) चेंग नुओ एक ईसाई महिला है जो एक ईमानदार व्यक्ति बनने की कोशिश कभी नहीं छोड़ती है। कई सालों तक परमेश्वर के कार्य से गुजरने के बाद, वह पहले से कम झूठ बोलने लगी है और अहले सुबह से लेकर देर रात तक कलीसिया के लिए काम करती है। वह कष्ट उठाते हुए खुद को खपा रही है। वह अपने आपको एक ईमानदार महिला समझती है जो परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप काम करती है।

