देहधारण का रहस्य (2)
उस समय जब यीशु ने यहूदिया में कार्य किया था, तब उसने खुलकर ऐसा किया, परन्तु अब, मैं तुम लोगों के बीच गुप्त रूप से काम करता और बोलता हूँ। अविश्वासी लोग इस बात से पूरी तरह से अनजान हैं। तुम लोगों के बीच मेरा कार्य उन लोगों के लिए बंद है जो बाहर हैं। इन वचनों, इन ताड़नाओं और न्यायों को केवल तुम लोग ही जानते हो और कोई नहीं। यह समस्त कार्य तुम लोगों बीच में कार्यान्वित किया जाता है और केवल तुम लोगों के लिए प्रकट किया जाता है; अविश्वासियों में से कोई भी इसे नहीं जानता है, क्योंकि समय अभी तक नहीं आया है। यहाँ ये लोग ताड़नाओं को सहने के बाद पूर्ण बनाए जाने के समीप हैं, परन्तु जो लोग बाहर हैं वे इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

