क्या आप वास्तव में शेन्डोंग झाओयुआन घटना के पीछे की सच्चाई को समझते हैं?
ही होंगचैंग (मत-आरोपण केन्द्र का निदेशक): मुझे यकीन है कि, आप सब जानते होंगे कि सरकार ने आप सबको बचाने की कोशिश में बहुत निवेश किया है ख़ास तौर से आप जैसे ईसाइयों के लिए शैक्षणिक कोर्सेस तैयार किये। आपको इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। अगर आप मेहनत से पढ़ेंगे, तो यहाँ से जल्दी जा सकेंगे। मुझे यकीन है आप समझ रहे होंगे आप एक समझदार इंसान हैं। कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित दुनिया में परमेश्वर का अनुसरण करके आप कुछ नहीं कर पायेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी, एक क्रांतिकारी, नास्तिक पार्टी है।



