ईसाई धर्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईसाई धर्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

सीसीपी की अफवाहों और मसीह की निंदा का ईसाइयों द्वारा पुरज़ोर खंडन

फिर भी आप यह गवाही देती हैं कि वह मनुष्य वापस आये प्रभु यीशु हैं, यानी, सर्वशक्तिमान परमेश्वर कार्य करने के लिए प्रकट हुए हैं।


सीसीपी की अफवाहों और मसीह की निंदा का ईसाइयों द्वारा पुरज़ोर खंडन


दु गुइरोंग (610 कार्यालय के मत-परिवर्तन दर्जे का डायरेक्टर): शियाओ झँग, शियाओ झोऊ, मैंने धार्मिक समुदाय के कई पादरी और एल्डर को यह कहते सुना है कि आप जिस पर विश्वास कर रही हैं, वह एक मनुष्य है, न कि यीशु मसीह। फिर भी आप यह गवाही देती हैं कि वह मनुष्य वापस आये प्रभु यीशु हैं, यानी, सर्वशक्तिमान परमेश्वर कार्य करने के लिए प्रकट हुए हैं। क्या आपको पता है कि कम्युनिस्ट पार्टी काफ़ी समय से एक पंथ के रूप में ईसाई धर्म और कैथलिक धर्म की निंदा करती रही है? और आप यह गवाही देने की हिम्मत कर रही हैं कि प्रभु यीशु लौट आये हैं, जो कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं; क्या आप मुसीबत मोल नहीं ले रही हैं? कम्युनिस्ट पार्टी आपको कैसे माफ कर सकती है?

मंगलवार, 25 जून 2019

क्या आप वास्तव में शेन्डोंग झाओयुआन घटना के पीछे की सच्चाई को समझते हैं

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "हमें विश्वास है कि परमेश्वर जो कुछ प्राप्त करना चाहता है उस मार्ग में कोई भी देश या शक्ति ठहर नहीं सकता है।

क्या आप वास्तव में शेन्डोंग झाओयुआन घटना के पीछे की सच्चाई को समझते हैं?


ही होंगचैंग (मत-आरोपण केन्द्र का निदेशक): मुझे यकीन है कि, आप सब जानते होंगे कि सरकार ने आप सबको बचाने की कोशिश में बहुत निवेश किया है ख़ास तौर से आप जैसे ईसाइयों के लिए शैक्षणिक कोर्सेस तैयार किये। आपको इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। अगर आप मेहनत से पढ़ेंगे, तो यहाँ से जल्दी जा सकेंगे। मुझे यकीन है आप समझ रहे होंगे आप एक समझदार इंसान हैं। कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित दुनिया में परमेश्वर का अनुसरण करके आप कुछ नहीं कर पायेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी, एक क्रांतिकारी, नास्तिक पार्टी है।

शनिवार, 22 जून 2019

एक अच्छा धर्म क्या है, और एक बुरा संप्रदाय क्या है?


एक अच्छा धर्म क्या है, और एक बुरा संप्रदाय क्या है?


पैन लांग (मत-आरोपण केन्द्र का उप निदेशक): आप सबने अभी-अभी एक कानूनी-शिक्षा फिल्म देखी कि कुपंथ क्या हैं। केंद्रीय सरकार ने यह परिभाषा दी है, और इसके पांच मुख्य लक्षण पेश किये हैं। इन लक्षणों की चर्चा वैसे चुनौती है और इनको समझना भी थोड़ा मुश्किल है। मैं कोशिश करूंगा कि इन्हें आसान शब्दों में और अच्छी तरह से समझा सकूं। राष्ट्रीय नेताओं ने ईसाई धर्म और कैथोलिक धर्म पर कुपंथ का ठप्पा लगाया है, और पवित्र बाइबल को कुपंथ की किताब कहा है। ये आम तौर पर माने हुए तथ्य हैं। इस सवाल पर कि केंद्र सरकार ने ईसाई गृह कलीसियाओं, ख़ास तौर से सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया पर कुपंथ का ठप्पा क्यों लगाया है, मेरा शोध मुझे कुछ यूं यकीन करने की तरफ आगे बढ़ाता है:

गुरुवार, 20 जून 2019

ईसाई धर्म को कैसे समझा जाना चाहिए?


ईसाई धर्म को कैसे समझा जाना चाहिए?


झेंग वेगुओ (शहरी संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के मंत्री): मैं कई सालों से यूनाइटेड फ्रंट के साथ काम कर रहा हूँ, और मैंने कई धार्मिक विश्वासों का अध्ययन किया है। ईसाई धर्म, कैथोलिक धर्म, और पूर्वी परंपरागत धर्म सभी शास्त्रसम्मत धर्म हैं जो मसीह में विश्वास करते हैं। लेकिन सर्वशक्तिमान परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास बिलकुल अलग है। चीनी कम्युनिस्ट सरकार के दस्तावेज़ों के अनुसार, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का ईसाई धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। तुम ईसाई धर्म के नाम पर उन अलग-अलग संप्रदायों में सुसमाचार का प्रचार कर रहे हो जो तुम्हें एक ईसाई के रूप में पहचानते तक नहीं हैं।

बुधवार, 12 जून 2019

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी मसीह को एक सामान्य व्यक्ति के रूप में मानती है। उनकी गलती कहां है?

सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-अफवाहों पर सीधे ही प्रहार करन:चीनी कम्युनिस्ट पार्टी मसीह को एक सामान्य व्यक्ति के रूप में मानती है। उनकी गलती कहां है?

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी मसीह को एक सामान्य व्यक्ति के रूप में मानती है। उनकी गलती कहां है?


झेंग वेगुओ (शहरी संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के मंत्री): तुम गवाही देते हो कि यीशु और सर्वशक्तिमान परमेश्वर दोनों ही पहले और अंतिम मसीह हैं। हमारी चीनी कम्युनिस्ट सरकार इस बात को नहीं मानती, 'द इंटरनेशनेल' में उसने साफ कहा है, "संसार में कोई उद्धारकर्ता कभी नहीं रहा।" तुम रक्षक मसीह की वापसी की गवाही पर ज़ोर देते हो। तो चीनी कम्युनिस्ट सरकार तुम्हारी निंदा क्यों न करे? हमारे विचार से, यीशु जिनमें ईसाई विश्वास करते हैं, एक आम व्यक्ति थे। यहाँ तक कि उन्हें सूली पर भी चढ़ा दिया गया था। यहूदी तक उन्हें मसीह नहीं मानते हैं। क्या यह सच्चाई नहीं है? अंत के दिनों के जिन देहधारी सर्वशक्तिमान परमेश्वर की तुम गवाही देते हो वे भी तो एक आम इंसान ही हैं।

गुरुवार, 6 जून 2019

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ईसाईयों को त्रि-स्वतः कलीसिया में शामिल होने के लिए क्यों मजबूर करती है?

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ईसाईयों को त्रि-स्वतः कलीसिया में शामिल होने के लिए क्यों मजबूर करती है?


होउ ज़ींगके (सार्वजनिक सुरक्षा केंद्र का प्रमुख): हान लू, तुम्हें पता होना चाहिए कि कम्युनिस्ट पार्टी एक नास्तिक पार्टी है और इसकी शुरुआत क्रांति से हुई। कम्युनिस्ट पार्टी परमेश्वर और परमेश्वर के वचन की सबसे बड़ी विरोधी है। जो सत्य तुम लोग स्वीकार करते हो और वो मार्ग जिस पर तुम लोग चलते हो, कम्युनिस्ट पार्टी उससे बहुत नफरत करती है। तुम लोग कम्युनिस्ट पार्टी के लिए आँख का काँटा और दुःख देनेवाले हो। इसलिए, कम्युनिस्ट पार्टी तुम लोगों को कठोरता से दबाएगी, सजा देगी, और तुम लोगों पर प्रतिबंध लगाएगी! चीन में, जब तुम लोग परमेश्वर में विश्वास करते हो, तुम लोगों को कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व का पालन करना होगा, कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त मोर्चे को स्वीकार करना, थ्री सेल्फ़ चर्च में शामिल होना होगा, और देश तथा धर्म के लिए प्रेम का मार्ग चुनना होगा। इसके अलावा, और कोई रास्ता नहीं है। क्या तुमने इन मामलों को देखा है?

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

Hindi Christian Video | 28 मई के झाओयुआन मामले के पीछे का सत्य उजागर हुआ | The Plot Behind the CCP's Framing the Church of Almighty God


Hindi Christian Video | 28 मई के झाओयुआन मामले के पीछे का सत्य उजागर हुआ | The Plot Behind the CCP's Framing the Church of Almighty God

2014 में, सीसीपी ने घरेलू कलीसियाओं का पूर्ण दमन करने के लिए जनता की राय का आधार बनाने हेतु मनमाने ढंग से शेनडोंग प्रांत में कुख्यात 5/28 झाओयुआन घटना को गढ़ा, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की निंदा और बदनामी करने के लिए विश्व भर में झूठ प्रसारित किया। परिणामस्वरूप, कुछ अनभिज्ञ दलों को, जिन्हें सच्चाई का पता नहीं था, सीसीपी के प्रचार द्वारा धोखा दिया गया था। इस कार्यक्रम में, सीसीपी के झूठों का एक-एक करके विश्लेषण करने और आपके लिए तथ्यों को स्पष्ट करने, और दुनिया के सामने शेनडोंग झाओयुआन घटना के पीछे की सच्चाई को पूरी तरह से उजागर करने के लिए, इस मामले के इर्दगिर्द घूमने वाली कई प्रमुख शंकाओं को प्रकट किया जाएगा।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

Hindi Christian Crosstalk | स्कूल में पूछताछ | The Proof of CCP's Persecution of Religious Freedom


Hindi Christian Crosstalk | स्कूल में पूछताछ | The Proof of CCP's Persecution of Religious Freedom

हास्य-वार्ता, 'स्कूल में पूछताछ' के ज़रिये उन सच्चाइयों को उजागर किया गया है जिनमें सीसीपी प्राथमिक विद्यालयों और पुलिस के साथ मिलकर बच्चों से कपट करती है, उन्हें डराती-धमकाती है, उनसे ज़बर्दस्ती अपराध स्वीकार करवाती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उनके माँ-बाप धार्मिक आस्था तो नहीं रखते। जब से सीसीपी सत्ता में आई है, तब से वह धार्मिक आस्था पर आक्रमण और उसका दमन करने में लगी है। ईसाइयों की छानबीन और गिरफ्तारी के लिये, आज उसके पापी हाथ स्कूली बच्चों तक पहुँच गए हैं।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians


Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians

ईसाई झू झियोंग को सीसीपी पुलिस सुसमाचार का प्रचार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लेती है। पंद्रह दिनों तक ज़ुल्म ढहाने के बाद भी पुलिस उससे पूछ्ताछ में कुछ नहीं उगलवा पाती, और अचानक एक दिन सीसीपी सरकार उसे रिहा कर देती है। झू झियोंग उस नरक से पीछा छूटने पर मन ही मन ख़ुश होता है। जब वह भाई-बहनों से मिलने की तैयारी कर रहा होता है, तो अजीबो-गरीब घटनाएँ होने लगती हैं...

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

28 मई के झाओयुआन मामले के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुकदमे के पीछे किस तरह की साज़िश थी?


Hindi Christian Video "परिवार में रक्तिम पुनर्शिक्षा" क्लिप 2 - 28 मई के झाओयुआन मामले के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुकदमे के पीछे किस तरह की साज़िश थी?

शेंडोंग में 28 मई की झाओयुआन घटना, जिसने चीन और शेष दुनिया दोनों को हिला कर रख दिया था, के बाद जब सीसीपी ने मामले में मुकद्दमा दायर किया, तो शामिल संदिग्ध अपनी स्वीकारोक्तियों में स्पष्ट थे कि वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के सदस्य नहीं हैं। हालाँकि, तिस पर भी सीसीपी ने उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया से संबंधित लोगों के रूप में संदर्भित करने पर जोर दिया था। उनकी मंशा क्या थी? इस मामले के पीछे किस तरह की साज़िश छिपी थी?

शनिवार, 9 जून 2018

Yearning for God's Love | "मेरे प्रिय, इंतज़ार करो मेरा"


Yearning for God's Love | "मेरे प्रिय, इंतज़ार करो मेरा" 

पेड़ों पर चढ़ रहा है ख़ामोश चाँद, मेरे उजले और सुंदर प्रिय की तरह।
हे मेरे प्रिय, कहाँ हो तुम? 
आँसुओं में डूबी हूँ मैं, क्या सुन रहे हो मेरी पुकार?
तुम्हीं से मिलता है प्यार मुझे, तुम्हीं से मिलती है देख-भाल मुझे।
तुम्हीं सोचते हो मेरे बारे में, तुम्हीं संजोते हो जीवन मेरा।
ओ चाँद, तुम जाओ आसमाँ के उस ओर,
मत कराओ मेरे प्रिय को इंतज़ार और।
कह दो उनसे याद आती मुझे उनकी।
मत भूलना मेरा प्यार साथ ले जाना, साथ ले जाना।

बुधवार, 6 जून 2018

"बदलाव की घड़ी" | How to Be Raptured Into the Kingdom of Heaven


"बदलाव की घड़ी" | How to Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

सू मिंग्यू मुख्य-भूमि चीन में एक गृह कलीसिया में उपदेशिका हैं। वर्षों से वे प्रभु की धर्मनिष्ठ सेविका रही हैं, जो प्रभु के लिए उपदेश देने का कार्य करती हैं और कलीसिया के कार्य का भार उठाने पर ज़ोर देती हैं। वे बाइबल में पौलुस के कथन पर चलती हैं, यह समझते हुए कि केवल प्रभु में विश्वास कर लेने मात्र से धार्मिक कहलाया जा सकता है और अनुग्रह द्वारा रक्षा मिल सकती है। हालांकि मनुष्य अब भी निरंतर पाप करता है, परंतु उसके पाप प्रभु द्वारा क्षमा किये जा चुके हैं, और प्रभु के लौटने पर उसकी छवि उसी पल बदल कर पवित्र कर दी जायेगी उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लिया जाएगा। परंतु, हाल के वर्षों में कलीसिया अधिक-से-अधिक उजाड़ हो गयी है, विश्वासी सामान्यत: नकारात्मक और कमजोर हो गए हैं, उनकी श्रद्धा और प्रेम ठंडे पड़ चुके हैं।

सोमवार, 4 जून 2018

सत्रह? जाहिल कहीं के!


 "सत्रह? जाहिल कहीं के!"

"बच्चे! क्या तुम जानते हो कि कम्युनिस्ट पार्टी नास्तिक है और परमेश्वर में विश्वास करने के खिलाफ है? चीन में, कौन सा परमेश्वर है जिस पर तुम विश्वास करते हो? तुम्हारा यह परमेश्वर कहां है?" "यह मत समझो कि तुम बच्चे हो, हम तुम पर दया करेंगे! अगर तुम परमेश्वर में विश्वास करना जारी रखते हो, तो तुम्हें जान से मार दिया जायेगा!" हाथों में बिजली की छड़ें लेकर चीनी कम्युनिस्ट पुलिस इस लड़के के पीछे भागती है जिसका शरीर घावों से भरा है।

सोमवार, 28 मई 2018

"वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" | आपदा पर प्रतिबिंबन


 "वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" | आपदा पर प्रतिबिंबन

बहुत से लोगों को लगता है कि उनका प्रारब्ध उनके अपने हाथ में है। लेकिन जब आपदा आती है, हम सभी को असहायता, भय और दहशत होती है, और हम मानवजाति की महत्वहीनता और जीवन की नाजुकता को महसूस करते हैं। ... हमारा उद्धार किसके हाथ में है? ईसाई संगीतमय वृत्तचित्र—वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है—शीघ्र ही उत्तर को प्रकट करेगा! 

"वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" | ब्रह्मांड की खोज


 "वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" | ब्रह्मांड की खोज

तारों से भरे इस अंतरिक्ष में, ग्रह टकराते हैं और जटिल प्रक्रियाओं की शृंखला नए ग्रहों को जन्म देती है।... सभी अनगिनत आकाशीय पिंड ब्रह्माण्ड में समरसता में कार्य करते हैं – उन्हें निर्देश कौन देता है? ईसाई संगीतमय वृत्तचित्र—वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है—शीघ्र ही सच्चे तथ्यों को प्रकट करेगा!

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God

Hindi Christian Song | परमेश्वर से दिल की बात | Praise the Love of God हे ईश्वर! अपने दिल की बातें बताना चाहती हूँ तुम्हें। तुम्हा...