धार्मिक विश्वास की सामंती अंधविश्वास के रूप में निंदा करने की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की बेहूदगी
वांग ज़ुईबिन (एक मत-आरोपण शिक्षक): अब, हम पैंलोंग म्युनिसिपल कानूनी शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर, हे हॉन्गचांग को यहाँ आमंत्रित करते हैं, बोलने के लिए।
ही होंगचैंग (मत-आरोपण केन्द्र का निदेशक): मेरे छात्रो, शुभ दिन। लगता है आजकल लोग परमेश्वर पर विश्वास करने लगे हैं जोकि नास्तिकता के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है इससे, हमारी पार्टी और समाज, दोनों के लिए, संकट खड़ा हो गया है। ईसाइयों की शिक्षा और सुधार हमारी सरकार के लिए, एक बहुत बड़ी प्राथमिकता बन गए हैं। इसलिए, सरकार ने इस पर काफी संसाधन लगाये हैं, ताकि चीन में, सब जगह, "विचार-शिक्षा सुधार पाठ्यक्रम", स्थापित किये जा सकें।


