चमकती पूर्वी बिजली की सफलता का उद्गम
हर बार जब चमकती पूर्वी बिजली का वर्णन होता है, प्रभु में रहने वाले कई भाई बहनें हैरानी महसूस करते हैं: ऐसा क्यों है कि जैसे-जैसे धार्मिक समुदाय पूरी तरह से उजाड़ व पतित हो रहा है, जैसे-जैसे हर धर्म चमकती पूर्वी बिजली का विरोध करने और उसे निर्वासित करने के लिए उत्तरोत्तर सतर्क व रूढ़िवादी बन रहा है, वैसे वैसे चमकती पूर्वी बिजली न तो उजाड़ हो रही है और न ही उसकी अवनति हो रही है, वरन पूरे चीन की मुख्य भूमि में अविरल महालहर की तरह आगे बढ़ते हुए विस्तार कर रही है? विशेषकर तब जब कि इसका विस्तार चीन की सीमा के बाहर दूसरे देशों व क्षेत्रों में भी हो गया है, और दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोग इसे स्वीकार करते जा रहे हैं? इस तथ्य के समक्ष धार्मिक लोग पूरी तरह से परेशान है, जबकि इसका कारण काफी आसान है: हर धार्मिक संप्रदाय जिसे चमकती पूर्वी बिजली कहता है, वह अंत के दिनों के उद्धारक
यीशु की वापसी है जो 'सफेद बादल' पर स्वर्ग से अवतरित हुए हैं; ये परमेश्वर स्वयं देह धारण कर वापिस आए हैं और वे असली व वास्तविक हैं!

