परमेश्वर के वचनों का एक भजनअंत के दिनों मेंदेहधारी परमेश्वर मुख्यत: वचन का कार्य करता है
I
अंत के दिनों का देहधारी परमेश्वर अनुग्रह के युग का अंत करता है, वचन को व्यक्त करता है, वचन जो इंसान को, पूर्ण और प्रबुद्ध करता है, वचन जो इंसान के दिल से परमेश्वर की, अज्ञात धारणा दूर करता है। यीशु ने जो किया, वो काम अलग था। उसने किये चमत्कार, और जो थे बीमार, उनका किया उपचार, किया स्वर्ग के राज्य के, सुसमाचार का प्रचार, और चढ़ गया सूली पे, करने लोगों का उद्धार। तो इंसान ने एक धारणा बना ली, परमेश्वर बस ऐसा ही होगा सदा। अंत के दिनों का परमेश्वर सब कुछ, वचन से पूर्ण और उजागर करता है। उसके वचनों में दिखता है उसका स्वरूप, उसके वचनों में दिखता है, वो परमेश्वर है।
