Hindi Christian Video "मर्मभेदी यादें" क्लिप 2 - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश की कसौटी क्या है?
किस प्रकार के लोग स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, इस बारे में प्रभु यीशु ने कहा है, "परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है" (मत्ती 7:21)। तो वास्तव में किस प्रकार के लोग स्वर्ग के पिता की इच्छा को पूरा करते हैं? बहुत से लोगों का मानना है कि जो लोग पौलुस के उदाहरण का अनुसरण करते हैं और कड़ी मेहनत से प्रभु के लिए कार्य करते हैं, वे ही स्वर्ग के पिता की इच्छा को पूरा करते हैं।
फिर कुछ ऐसे लोग हैं जो मानते हैं कि जो लोग पूरे हृदय, मन और आत्मा से परमेश्वर को प्रेम करते हैं, जो अब और पाप नहीं करते हैं और जो शुद्धिकरण को प्राप्त कर चुके हैं, वे ही स्वर्ग के पिता की इच्छा को पूरा करते हैं। तो इन दो दृष्टिकोणों में कौन सही है और कौन ग़लत है? कृपया गर्मागर्म बहस में संलग्न इन दोनों पक्षों को देखिए!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें